बठिंडा में व्यापारी की निर्मम हत्या पंजाब की आप सरकार की नाकामी का परिणाम  : खन्ना
कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा, आप पंजाब संभालने में असफल
होशियारपुर, (राजदार टाइम्स): भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने बठिंडा के माल रोड पर अपराधिक तत्वों द्वारा व्यापारी की निर्मम हत्या की घोर निंदा करते हुए इसे पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामी बताया है। खन्ना ने कहा कि जब से प्रदेश में भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई है तब से अपराधिक तत्वों को जैसे बल मिल गया हो। आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में पंजाब नशों, हत्याओं, फिरौतियों तथा अन्य अपराधिक घटनाओं की मार झेल रहा है। आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब ऐसे काले दौर से गुजर रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ। पंजाब में आएदिन हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं जो कि आम आदमी पार्टी सरकार की कमजोर कार्यप्रणाली का नतीजा हैं। आप मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब की कानून व्यवस्था के मामले पर हाथ खड़े हो चुके हैं। आप मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश की जनता की जान माल के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खन्ना ने कहा कि प्रदेश की जनता को खुशहाली तथा विकास के झूठे सपने दिखाने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए कि पंजाब की जनता के हितों व सुरक्षा के लिए पंजाब की बागडोर खुद ही राजपाल को सौंप दें अन्यथा पंजाब के बिड़ते हालातों को काबू में करने के लिए राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प होगा।
Previous articleबेगमपुरा टाइगर फोर्स ने एसएचओ सतीश कुमार को किया सम्मानित
Next articleनंद सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में करवाई गई इंटर हाऊस विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता