ऐतिहासिक किले को आलीशान व हेरिटेज लुक देने के लिए हर संभव किये जायेंगे प्रयास : हरदेव सिंह कौंसल
नंगल बिहालां,(तरसेम दीवाना):
किला महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा सिंहपुर बरनाला (नंगल बिहालां) जिला होशियारपुर में महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा मेमोरियल एजुकेशनल कमेटी रजि. के अध्यक्ष हरबंस सिंह टांडा के नेतृत्व में अहम बैठक हुई। बैठक में रामगढिय़ा सिख ऑर्गेनाइजेशन इंडिया के अध्यक्ष व चेयरमैन किला महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा सिंहपुर बरनाला ट्रस्ट हरदेव सिंह कौसल, उपचेयरमैन प्रदीप पलाहा शामिल हुए। सम्बोधन में अध्यक्ष हरबंस सिंह टांडा ने कहा कि सिंगापुर बरनाले का यह किला महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा द्वारा अपने शासनकाल के दौरान स्थापित 360 किलों में से एक है। इसे ऐतिहासिक एवं विरासती रूप देने के लिए किले के नव निर्माण हेतु चेयरमैन हरदेव सिंह कौसल के नेतृत्व में प्रभावीशाली ढंग से कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। अपने संबोधन में चेयरमैन स.हरदेव सिंह कौसल ने कहा कि किला महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा के चेयरमैन होने के नाते वे समिति के सभी सदस्यों, रामगढिय़ा सिख ऑर्गेनाईजेशन इंडिया एवं संसार के रामगढिय़ा समाज के पूर्ण सहयोग से इस स्थान को विरासती एवं आलीशान स्वरूप प्रदान करने के लिए समस्त विश्व रामगढिय़ा समाज द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिसकी शुरुआत अकाल पुरख वाहेगुरू जी के चरणों में अरदास करके की जा रही है। पांच पियारों के नेतृत्व में ऐतिहासिक किला महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा की कार सेवा शुरू की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से की गई नई नियुक्तियों में ट्रस्ट के महासचिव जगसीर सिंह धीमान बरनाला, इंजी.गुरदेव सिंह (एक्सियन सेवानिवृत्त) ट्रस्ट के सहायक प्रबंधक नियुक्त किये गये। किला महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा के मील पत्थर और मुख्यद्वार को डिजाईन करने के लिए वास्तुकार हीरा सिंह हंडियाइया को सम्मानित किया गया। इस समय पर काबूल सिंह दसूहा महाप्रबंधक, धर्मपाल सलगौत्रा संरक्षक, लखवीर सिंह सिंहपुर कोषाध्यक्ष, बलवीर सिंह, डॉ.चैन सिंह दसूहा, अमरजीत सिंह आसी महासचिव, दविंदर सिंह घोगरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनजीत सिंह, रविंदर सिंह एएसआई मुकेरियां, परमजीत सिंह सगरां, करनैल सिंह मालवा, परमजीत कौर, सुखविंदर कौर, राजवंत कौर, जसविंदर कौर, संतोष कौर, राजिंदर कौर, शाम कौर, महिंदर सिंह, परविंदर सिंह, सरूप सिंह भट्टी, गुरदीप सिंह, तीर्थ सिंह, गुरमुख सिंह आदि मौजूद थे।