फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): शिव सेना पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष संजीव घनौली संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा जिन्हें कुछ हथियारबंद युवकों ने हमला बोल कर घायल कर दिया था,। उनका हाल जानने के लिये फगवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हमले की घटना को निंदनीय बताया। साथ ही कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा विश्वास है जो कानून के अनुसार बनती कार्रवाई करके न्याय दिलाने का काम करेगा। उन्होंने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल, प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि दत्त, व्यापार सैल के प्रधान अशोक आहूजा, सिटी प्रधान अंकुर बेदी, बब्बू चोपड़ा व अन्य पदाधिकारियों से महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर डा.जसविन्द्र नवांशहर, जिम्मी करवल, विनय आदि उपस्थित थे।






