पराली की समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है पंजाब की भगवंत मान सरकार: हरदेव उभा
किसानों से किए वादे पूरे करें पंजाब सरकार: कुलदीप सिंह धालीवाल
पराली की समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए भगवंत मान
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाबी की समस्याओं को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। वह पंजाब के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए आऐ दिन नए-नए ड्रामे कर लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को सबक सिखाने के लिए बेचैन है व लोक सभा चुनावों का ंितजार कर रही है। पंजाब सरकार पराली की समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार के पैसे को सही तरीके से इस्तेमाल करने में फेल साबित हुई है और वह पराली की समस्या को लेकर गंभीर भी नहीं, इस सरकार ने किसानों के साथ किया वादे पूरे नहीं किए हैं। भगवंत मान सरकार पर हमला बोलते पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता कर्नल जयबंश व पार्टी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने जारी एक ब्यान में कहा कि हर साल 350 करोड रुपए केंद्र सरकार पराली प्रबंधन के लिए पंजाब सरकार को भेज रही है। दो साल में 7 सौ करोड रुपए आए और किसान आज भी पराली को जलाने के लिए मजबूर है। केंद्र सरकार ने पराली से बने इथेनॉल पर चलने वाली इनोवा की टोयोटा कंपनी से लांच करवा दी है, लेकिन पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते कोई भी पंजाब में पराली से एथेनॉल बनाने का कारखाना लगाने के लिए तैयार नहीं। ग्रीन ट्रिब्यूनल के अनुसार पराली प्रबंधन का काम पंजाब सरकार का है, किसान का नहीं। पंजाब सरकार दूसरे प्रदेशों में व्यस्त होने के कारण पंजाब का किसान पराली जलाने को मजबूर है। किसानो को बदनाम करने का काम केजरीवाल ने किया और कोई समाधान नहीं किया। आप सरकार किसानो के मुद्दे पर बुरी तरह फेल हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब जहरीली धुंध की मोटी परत की चपेट में आया हुआ है, पंजाब की भगवंत मान सरकार को किसानो व पंजाबियों की कोई चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री अपने बॉस अरविंद केजरीवाल को खुश करने के चक्कर में अन्य प्रदेशों में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और पंजाब के खजाने के पैसे को बर्बाद करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के खजाने के पैसे बर्बाद करने के बजाय, पराली की समस्या और किसानो की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवान मान की सरकार से माँग करते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें, किसानों के साथ किए सभी वायदे पूरे करें।

Previous articleजेसी डीएवी कॉलेज के खिलाडिय़ों ने लहराया जीत का परचम
Next articleराजस्थान में भाजपा करने जा रही है प्रचंड बहुमत : फतेह जंग सिंह बाजवा