कांग्रेस ने किसानों की भलाई के लिऐ नहीं किया कुछ भी
आप के राज में पंजाब के लोग दहशत में
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
पंजाब में गैंगस्टर कांग्रेस की देन है, जबकि आम आदमी पार्टी ने इसे और बढ़ावा दिया हैं।यह शब्द भाजपा के विधायक जांगीलाल महाजन ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता जोकि आज मुकेरियां में एक रैली को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि गैंगस्टर भाजपा की देन है और भाजपा उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। जबकि पंजाब के लोग भलीभांति जानते हैं कि गैंगस्टरों को किसने पैदा किया और किसने उत्साहित किया। विधायक महाजन ने कहा कि पंजाब के लोग इस समय त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। हर तरफ अराजकता का ही माहौल हैं। हर रोज लोगों को धमकी भरे फोन आ रहे हैं, व्यपारी वर्ग परेशान हैं मगर मुख्य्मंत्री आँखे मुंदी बैठे देख रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में विधायक जांगीलाल महाजन ने कहा कि जो कांग्रेस के नेता बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं कि केंद्र सरकार ने देश के किसानों को मात्र 6000 वार्षिक दिया है, जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस ने 70 साल राज करने के बावजूद भी किसानों की भलाई के लिए कोई भी कार्य नहीं किया। कांग्रेस को दुख होता है कि का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो विपक्षी पार्टी के लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उंगली उठा रहे हैं, वह पहले इस बात का जवाब दें कि मुंबई के 26/11 हमले के बाद उन्होंने क्या किया था, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो देश के शहीद जवानो की शहादत का बदला लें कर लोगों के साथ न्याय किया है। कांग्रेस पार्टी ने एक हमेशा ही देश विरोधी कार्य कर लोगों के साथ धोखा दिया हैं।