पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र
कहा, मनरेगा में काम करने वालों की बढ़ाई जाए दिहाड़ी
मांग की कि दी जाए दिहाड़ी 381 रुपए
चण्ड़ीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र लिखा है। जिसमें मुख्यमंत्री ने मनरेगा योजना के तहत दिया जाने वाला मेहनताना (दिहाड़ी) बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में डेली वेज की राशि बढ़ाकर 381 रुपए करने की मांग की है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगभग 21 दिन पहले ही ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। बैठक में उन्होंने मनरेगा योजना संबंधी कई अहम मामलों पर चर्चा की गई। मान द्वारा मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर सहित अधिकारियों से विशेष रूप से मनरेगा बजट बढ़ाने पर चर्चा की गई थी। उनके द्वारा चर्चा की गई कि किस प्रकार मनरेगा की लेबर को बुनियादी ढांचे के विकास एवं विशेष रूप से खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य में लगाया जाए।

Previous articleविधायक घुम्मन के नेतृत्व में शहर दसूहा में चल रहे हैं विकास कार्य : पार्षद राकेश बस्सी
Next articleजिले के 80 गांवों में कोविड बचाव संबंधी हो चुका है पूर्ण टीकाकरण: अपनीत रियात