किसानों के मुद्दों पर राजनीति करके भगवंत मान ने सरकार बनाई और अब किसानों की सार नहीं ले रहे: नैनेवाल

बरनाला/चंडीगढ़,(राकेश राणा): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लुधियाना विश्वविद्यालय में किया गया कार्यक्रम एक नाटक था। जिसके द्वारा पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की गई। पंजाब के किसानों के बिना कोई भी चर्चा केवल बेईमानी है। यह शब्दों भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान्त मान पर जुबानी हमला करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने किसानों के मुद्दों पर राजनीति करके सरकार बनाई और अब वह किसानों की सार नहीं ले रहे हैं। राज्य में जब किसान बाढ़ से बर्बाद हो रहे थे, उस समय भगवंत मान दूसरे राज्यों में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त होकर पंजाब का खजाना बर्बाद कर रहे हैं। अब यह स्थिति है कि पंजाब के किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं। धान लिफ्टिंग की समस्या गंभीर बनी हुईं है। मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गत बुधवार 1 नवंबर की बहस के नाटक में किसानों का जिक्र तक नहीं किया। उनकी समस्याओं के बारे में कोई चर्चा तक नहीं की गई, जिसकी पंजाब भाजपा किसान मोर्चा कड़े शब्दों मे निंदा करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बहस के लिए किसान नेताओं और किसान संगठनों को आमंत्रित करना उचित नहीं समझा। जिससे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और वर्तमान पंजाब सरकार किसान विरोधी सरकार साबित हुई है। राज्य के लोगों को अब इनसे सुचेत रहना चाहिए।

Previous articleजागरण में माँ के रंग में रंग गए माँ के भगतजन
Next articleविक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल में हुआ वार्षिक फन स्पोर्ट्स मीट” का आयोजन