कहा, सभी योजनाओं से आम लोगों को मिलना चाहिए इसका लाभ
दसूहा,(राजदार टाइम्स): प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य व जालंधर जिला प्रभारी संजीव मन्हास ने अपने निवास स्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक उपरांत बताया किकेन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा दसूहा के गांव-गांव पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जन कल्यानकारी योजनाओं को घर-घर तक लेकर जाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता अभियान चलायगे। संजीव मन्हास ने कहा कि केंद्र सरकार की अनेक योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय निर्माण, क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री सडक़ योजना, पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्त आयोग के माध्यम से अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों तक पहुंच करेंगे। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस समय पर मंडलाध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह, बचनो देवी, ओ.बी.सी मोर्चा के अध्यक्ष रविन्द्र पप्पू, अंकुश कुमार आदि भी उपस्थित थे।