दीपक राणा भाजपा पंचयाती राज्य संगठन का जिला संयोजक नियुक्त

नहीं बदल सकता देश के सविधान को कोई भी : अजय कौशल सेठू 

मुकेरियां,(राकेश राणा): देश के संविधान को कोई नहीं बदल सकता, यह बहुत मजबूत है। विपक्षी दलों को निश्चित रूप से पता होगा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान में कितनी बार संशोधन किया है। यह शब्द भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठू ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक राणा को भाजपा पंचयाती राज्य संगठन का जिला संयोजक नियुक्त करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि ऐसे रिकॉर्ड के विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हमेशा संविधान का सम्मान किया है। पीएम मोदी ने संसद भवन का नाम भी बदलकर संविधान सदन कर दिया है। भाजपा ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों और देश के हित में काम किया है। सेठू ने कहा की लोगों को नेताओं की झूठी बातों का शिकार नहीं होना चाहिए। आजादी के बाद से कांग्रेस तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करती आई है, जबकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों का कल्याण है। नवनियुक्त पंचयाती राज संगठन के जिला सयोजक दीपक राणा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास कर उन्हें जिम्मेवारी सौंप है उसके लिए वह हमेशा ही पार्टी के आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में विजय बनाने के लिए तन मन धन से कार्य करेंगे तथा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता सोम प्रकाश को लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से विजय बना कर लोकसभा में भेजेंगे।

Previous articleदौरे दौरान डीईओ कमल दीप कौर का सम्मान करते हुए
Next articleਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਸਬੰਧੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੀ.ਜੇ.ਐਮ-ਕਮ-ਸਕੱਤਰ ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਰਾਜ ਪਾਲ ਰਾਵਲ