दिल्ली में बाढ़ की स्थिति, बाजारों में चल रही नावें, आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद
दिल्ली,(राजदार टाइम्स): दिल्ली में यमुना का पानी लाल किले तक पहुंच गया है। राजधानी में यमुना का जलस्तर बढऩे का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना में बढ़े जल स्तर के कारण यमुना बाजार इलाके में गंभीर बाढ़ आई हुई है। लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (रूष्टष्ठ) के सभी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। दिल्ली में अभी तक यमुना का रिकॉर्ड जलस्तर 6 सितंबर, 1978 को 207.49 मीटर तक गया था। इस तरह बुधवार को 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। दिल्ली में यह चौथा मौका है, जब यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार पहुंचा है। एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 12 हृष्ठक्रस्न की टीमें तैनात हैं। बुधवार रात से बचाव कार्य जारी है। अभी तक अलग-अलग इलाकों से 2,500 लोगों को बचाया गया है।

Previous articleसिंघू बॉर्डर पर रोकी गईं अंतरराज्यीय बसें, दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
Next articleफ्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी ने किया बड़ा सवाल, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं…