मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): दसमेश गर्ल्स महाविद्यालय चक् अल्लाह बख़्श में प्राचार्या डॉ.करमजीत कौर के नेतृत्व में महिला विकास प्रकोष्ठ ने स्वयं सहायता समूह बुढावढ़ के सहयोग से 13 मई 2024 को मेंस्ट्रूअल हाइजीन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीमा जंगी ने लड़कियों के बीच मासिक धर्म संबंधी समस्याओं के बारे में उपयोगी जानकारी सांझा की और लड़कियों को उपचार के समाधान प्रदान किए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि समस्याओं को दूर करने के लिए खूब पानी पीना चाहिए और डॉ.विजय कुमारी (सी.एच.ओ) ने लड़कियों को स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को नाश्ता न छोड़ने की सलाह दी। इसके बाद डॉ.सीमा जंगी ने उनकी समस्याएं सुनीं। छात्राओं को उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में समाधान प्रदान किए गए, साथ ही मानवता स्वयं सहायता समूह बुढावढ़ के सदस्यों ने सैनिटरी पैड के उपयोग के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। उन्होंने यह भी बताया कि लड़कियों को कौन से पैड का उपयोग करना फायदेमंद है। उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल सैनिटरी पैड का उपयोग करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या महोदया ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं बहुमूल्य जानकारी सांझा करने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम के दौरान संयोजक डॉ.मनिंदर कौर, सहायक प्रो.सुप्रिया ज्योति नरियाल,सहायक प्रो.अनुलता एवं समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।

Previous articleਮੀਟਿੰਗ ਵਿਚ ਭਾਗ ਲੈਂਦੇ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਭੁੱਲਾ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰ
Next articleग्रीन इलेक्शन के अंतर्गत भाई हिम्मत सिंह पार्क में किया गया पौधरोपण