महंत वैंकटेश्वर पुरी का मनाया जन्मदिन

बडला,(राजदार टाइम्स): त्रिलोक पुरी आश्रम में तपोमूर्ति महंत वैंकटेश्वर पुरी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संकीर्तन किया गया। उपस्थिति ने महंत जी की दीर्घायु की कामना करते हुए नमन किया। महंत वैंकटेश्वर पुरी महाराज ने कहा कि परोपकार ही सबसे श्रेष्ठ धर्म है, उन्होंने कहा परोपकार करने से पुण्य और पुण्य का फल सुख होता है। वहीं किसी को दु:ख अथवा कष्ट देने से पाप लगता है और पाप का फल दुख होता है। उन्होंने कहा इसलिए परोपकार करने में ही भलाई है। सत्कर्म करते हुए जीवन बिताना ही श्रेष्ठ है। शिक्षाविद सतपाल शास्त्री ने भी महंत जी की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर राकेश कुमार, रछपाल सिंह,दीपक, रितिका राणा,साहिल तथा अन्य उपस्थित थे।