फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने नगर निगम अधिकारियों के साथ शहर के मोहल्ला न्यू पटेल नगर में 10 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भगवंत मान सरकार के दिशा-निर्देशानुसार शहर के विकास का हर संभव प्रयास उनकी तरफ से किया जा रहा है। न्यू पटेल नगर सहित पूरे शहर के सभी अधूरे विकास कार्यों को बारी-बारी से पूरा करवाया जायेगा। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास करवाने की बात कही और बताया कि पंजाब कैबिनेट में नए शामिल हुए लोकल बाडी विभाग के मंत्री डा.रवजोत सिंह ने भी प्रदेश का संपूर्ण शहरी विकास करवाने की प्रतिबद्धता जताई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों के साथ विकास को लेकर जो वायदे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जायेगा। प्रदेश में आप सरकार ने पिछले ढाई साल में रिकॉर्ड विकास करवाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायती चुनाव के बाद अब जल्द ही नगर निगम चुनाव भी होंगे। जिसके बाद शहरी विकास को और अधिक गति मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता हरमेश पाठक, महिला नेत्री प्रितपाल कौर तुली, चमन लाल, रंजीत पाल पाबला, इंद्रजीत पीपरांगी, राजा कौलसर ब्लाक प्रधान, रोहित शर्मा, विजय बसंत नगर, जसदेव प्रिंस, सौरव हांडा, सरबजीत सिंह के अलावा नगर निगम अधिकारियों में राजेश चोपड़ा एस.ई, रविंदर कलसी एस.डी.ओ, कंवर पाल सिंह जे.ई आदि उपस्थित थे।