दसूहा,(राजदार टाइम्स): जे.सी डी.ए.वी कॉलेज दसूहा के एन.एस.एस यूनिट द्वारा ‘खादी महोत्सव’ मनाया गया। जिसके मुख्य मेहमान प्रिंसिपल प्रो.कमल किशोर थे। प्रोग्राम ऑफिसर प्रो.नरिन्द्रजीत सिंह ने मुख्यातिथि प्रिंसिपल प्रो.कमल किशोर का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को खादी महोत्सव मनाने की प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी। मुख्यातिथि प्रिंसिपल प्रो.कमल किशोर ने अपने सम्बोधन में खादी वस्तुओं के प्रयोग के प्रति उत्साहित व प्रेरित करने के लिए एन.एस.एस यूनिट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खादी उद्योग को अधिक से अधिक उत्साहित करना चाहिए। वाईस प्रिंसिपल प्रो.राकेश महाजन ने महात्मा गांधी के खादी उद्योगो को विकसित करने के उद्देश्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रोग्राम ऑफिसर ने मुख्य अतिथि व वालंटियर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खादी उद्योगों से संबंधित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस उपलक्ष्य पर विशेष रूप से सुपरटेडेंट अशोक कुमार व अजय कुमार उपस्थित थे।

Previous articleਵੱਡੇ ਨਸ਼ਾ ਤੱਸਕਰ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਬੀਰਾ ਵਾਸੀ ਟੂਟੋਮਜਾਰਾ ਥਾਣਾ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਦੀ 1 ਕਰੋੜ 48 ਲੱਖ 60 ਹਜਾਰ ਦੀ ਸਾਰੀ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀ ਜਬਤ
Next articleबुड्ढाबड़ में शीघ्र बनाई जाए सब तहसील : शम्भ भारती