मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनीता सोमप्रकाश के पक्ष में विधायक जंगीलाल महाजन के नेतृत्व में शहर के वार्ड नंबर 7 में पूर्व पार्षद पम्मा पहलवान एवं मौजूद पार्षद ज्योति शर्मा साथ घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जागृत किया। विधायक जांगीलाल महाराज ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के लोगों का जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विभिन्न लोग लुभागुणी योजनाएं शुरू की है।जिससे लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में देश को आगे ले जाने के लिए कार्य किया है तथा उन्होंने देश की सभी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दी है। विधायक जांगीलाल महाजन ने कहा कि भगवान राम का मंदिर बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों की भावनाओं की कदर की है। इस समय राजेश वर्मा, विनोद कुमार बोदी, सुशील सोनी, सुरजीत शर्मा, दीक्षित शर्मा, रिंपी महाजन, सता महाजन, नंदन शर्मा, अरुण शर्मा, सनत महाजन आदि उपस्थित थे।

Previous articleडा.पंकज शर्मा, मनोज शर्मा सहित 5 भाजपा नेताओं ने दिया त्यागपत्र
Next articleभाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरव वालिया सहित राज कुमार सैनी और गौरव शर्मा ने भी कहा भाजपा को अलविदा