दसूहा में चली गोलियां, थार सवार गायब

लोगों में दहशत का महोल, पुलिस जुटी जाँच में 

दसूहा,(राकेश राणा): दसूहा से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। लावारिस हालत में गोलियां चली एक थार कर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दसूहा-संसारपुर लिंक रोड पर एक थार गाड़ी पर गोलियों के पांच निशान मिलने से लोगों में दहशत का महोल पाया जा रहा हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटना पर मिली थार कर को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी अनुसार यह थार कर गांव जागला निवासी राजीव ठाकुर की बताई जा रही है जोकि पहलवान बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक थार स्वर राजीव ठाकुर का अभी तक कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया है कि वह कहां है और किस हालत में है। पुलिस सारे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए जांच कर रही है और मौके पर जिला अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं पर जाँच शुरू कर दी है। थार में लगभग पांच गोलियां के निशान पाए गए हैं। जिससे साफ संदेश है कि यह घटना गंगवार की हो सकती है। समाचार लिखे जाने पर कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने या बताने को तैयार नहीं है।

Previous articleबैठक के उपरांत जानकारी देते जिलाध्यक्ष परमजीत भुल्ला व अन्य
Next articleਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਪਸੂ ਪਾਲਣ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਲਹਿਰਾਇਆ ਰਾਸਟਰੀ ਤਿਰੰਗਾ