मोदी सरकार ने देश के लोगों का जीवन स्तर उंचा उठाने के लिए लिए विभिन्न कार्य : सोम प्रकाश
अनीता सोम प्रकाश के पक्ष में लोगों को किया सम्बोधित
कहा, उन्हें लोकसभा क्षेत्र के लोगों पर विश्वास है कि लोग उनके परिवार पर करेंगे फिर से भरोसा
दसूहा,(राजदार टाइम्स): क्षेत्र के गांव लमीन में लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता सोम प्रकाश के पक्ष में चुनाव प्रचार किया गया। जिसमें विशेष रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता सोम प्रकाश के पति सोम प्रकाश उपस्थित हुए। लोगों को सम्बोधित करते हुए सोम प्रकाश ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए कार्य किए हैं। लोग एक बार फिर से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पाँचव र्ष के कार्यकाल दौरान लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न कार्य किए हैं और बिना भेदभाव से सभी को साथ ले कर कार्य किया है। उन्हें विश्वास है कि लोकसभा क्षेत्र के लोक उन पर एक बार फिर से विश्वास जताएंगे तथा भाजपा प्रत्याशी अनीता सोम प्रकाश को भारी बहुमत से विजयी बना कर लोक सभा मेम भेजेगें। इस समय पर दसूहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी रघुनाथ सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कोशल सेठू, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास, भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के महासचिव कर्णपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा पंजाब आईटी सैल के सह प्रभारी अमरजीत सिंह गोल्डी, ओंकार सिंह बाजाचक्क, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव पाल, बाड़ला मंड़ल के अध्यक्ष शाम सिंह, दसूहा मंड़ल के अध्यक्ष विशाल दत्ता, जिला महासचिव भाजपा किसान मोर्चा अमोलक सिंह हुंदल, मनोज कुमार, कुलविंदर सिंह नीटा, जगरूप सिंह, जसवीर सिंह, साई राम, जतिंदर पाल, संसार सिंह, मंगा राम के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Previous articleਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਸਬੰਧੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੀ.ਜੇ.ਐਮ-ਕਮ-ਸਕੱਤਰ ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਰਾਜ ਪਾਲ ਰਾਵਲ
Next articleकांग्रेस राज में राशन सड़ता था, गरीबों के बच्चे भूख से मरते थे: तरुण चुघ