गोली लगने से एक सीनियर कांस्टेबल की मौत
आरोपित सुखविंदर राणा पर पहले भी हत्या व इरादा कत्ल के 2 मामले दर्ज
ऐमा मांगट,(राजदार टाइम्स): नजदीक के गांव मनसूरपुर में अवैध हथियार की सूचना मिलने पर होशियारपुर से सीआईए स्टाफ रेड मारने पहुंचा। यहां पहुंचने पर गैंगस्टर द्वारा गोली चलने से एक सीनियर कांस्टेबल की मौत हो गई है।
जानकारी देते हुए जिला पुलिस कप्तान सुरेन्द्र लांबा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को अवैध असलहे की सूचना मिली थी। जिसके लिए मुकेरियां के गांव मनसूरपुर में रेड की गई। जिस दौरान राणा नामक गैंगस्टर ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को लगी। जिसे तुरंत ईलाज के लिए मुकेरियां के निजी अस्पताल में लाया गया। ईलाज दौरान सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह ने दम तोड दिया। वहीं मुकेरियां के गांव मंसूरपुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित सुखविंदर राणा निवासी गांव मनसूरपुर,
जिस पर पहले भी हत्या व इरादा कत्ल के 2 मामले दर्ज हैं। जिसके पास अवैध हथियार होने की जानकारी मिलने पर उसे पकडऩे आए सीआईए स्टाफ के मुलाजिमों पर तीन गोलियां चलाई। जिसमें एक गोली सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के सीने में लगने से वह शहीद हो गया। पुलिस आरोपित सुखविंदर राणा को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपित का बाकी रिकार्ड खंगाला जा रहा है।