संगठन व परिवार एक समान, भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे परिवार का सदस्य : अविनाश राय खन्ना
माहिलपुर,(राजदार टाइम्स): भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन ब्लाक महिलपुर के गांव कोटफतूही में किया। खन्ना ने कहा कि संगठन और परिवार एक समान हैं तथा भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे परिवार का सदस्य है। उक्त विचार खन्ना ने आने वाले दीपावली के त्यौंहार के उपलक्षय में कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए व्यक्त किए। त्यौंहारों की खुशियां अपने परिवारिक सदस्यों के समान कार्यकर्ताओं के साथ सांझा करने में जो आनंद का अनुभव होता है वह अलौकिक होता है। जिस प्रकार परिवार को कामयाब करने में परिवार के हर सदस्य का योगदान रहता है, वैसे ही संगठन की मजबूती तथा संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर कार्यकर्ता का योगदान महत्तवपूर्ण है। खन्ना ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनावों संबंधी चर्चा करने उपरांत सभी कार्यकर्ताओं को चुनावों में भाजपा का ध्वज बुलंद करने के लिए कहा। इस मौके वरिष्ठ कार्यकर्ता संजीव कुमार पंचनंगलां, हरपिंदर सिंह, परदीप मंनणहाना, अशोक कुमार, अवतार सरपंच गांव बिंजो, निर्मल पूर्व सरपंच गांव सूनी, पूर्व सरपंच मन्नणहाना महिंदर सिंह, बेद राज, जसवीर सिंह शीरा, राजेश अरोड़ा, अवतार डांडीयां, पंकज उदास पंचनंगल, पवन कुमार अरोड़ा, रंजीत सिंह, सुरजीत ंिसंह, सुखप्रीत, मनजीत, किरणदीप सिंह, युवराज सिंह, कुलदीप वहबलपुर तथा दीपक कौशल भी उपस्थित थे।

Previous articleजेसी डीएवी कॉलेज में फेट 2023 का किया गया आयोजन
Next articleलोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ते हुए कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा का वार्षिक समारोह संपन्न