खून दान करना सबसे बड़ा दान: संजीव मन्हास
तलवाड़ा,(राजदार टाइम्स): आशा देवी कैंसर ऐड सोसायटी, माता आशा देवी जी के जन्मदिवस पर उनकी याद मे उनके पुत्र विनायक शर्मा की अगवाई में ब्लड ड्नेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकरणी मेंबर व जिला इंचार्ज संजीव मन्हास ,मंडल अध्यक्ष विनोद मिठू, मास्टर महिंद्र सिंह, रमण गोल्डी, मंगल सिंह आदि विशेष रूप में शामिल हुए।कैम्प मे डोनर्स ने पूरे उत्साह के साथ योगदान देते हुए 74 युनिट्स का लक्ष्य प्राप्त किया। इस मौके संजीव मन्हास ने कहा कि खून दान सबसे बड़ा दान है। उन्होने खून देने वाले नोजवानो को उत्साहित किया।
Previous articleਡੇਮੋਕ੍ਰੇਟਿਕ ਭਾਰਤੀਯ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਵਿਸਤਾਰ: ਆਗੂ
Next articleपंजाब के सभी चुनावों में मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका : सागर रायका