आप के राज में पंजाब के बिगड़े हालात : खन्ना

कहा, आम आदमी पार्टी की नाकामियों से पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश को खतरा

होहियारपुर,(राजदार टाइम्स): भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया। खन्ना के साथ उपस्थित बुद्धिजीविओं ने पंजाब के बिगड़े हालातों पर चर्चा की। खन्ना ने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात आम आदमी पार्टी की प्रदेश सरकार के कमजोर नेतृत्व का परिणाम है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके मंत्री केवल राजनीतिक सुख भोग रहे हैं जिनका पंजाब की सुरक्षा और खुशहाली की तरफ कोई ध्यान नहीं है। खन्ना ने कहा कि प्रदेशवासियों के भविष्य के लिए सबसे पहले पंजाब में शांति स्थापना और  मजबूत कानून व्यवस्था होना आवश्यक है परन्तु इन दोनों मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश सरकार फ़ैल हो चुकी है। पंजाब में जंगल राज स्थापित हो चूका है। अपराध दर में प्रतिदिन बढ़ौतरी हो रही है। क़त्ल लूट गोलीकाण्ड हो रहे हैं, नशों का कारोबार पंजाब में पैर पसार चूका है। आप सी.एम् भगवंत मान इन संवेदनशील मुद्दों की तरफ ध्यान न देकर पंजाब का भविष्य खतरे में डाल रहे हैं। अब पंजाब का भविष्य जनता के हाथों में है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों की खुशहाली और सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश की जनता को पंजाब की बागडोर भाजपा के मजबूत हाथों में देनी होगी ताकि पंजाब में खुशहाली, विकास और सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो सके। खन्ना के समक्ष होशियारपुर तथा पंजाब के अन्य जिलों से आये लोगों ने पुलिस, प्रशासन से सम्बंधित शिकायतों के साथ साथ विदेशों में रह रहे उनके परिजनों की समस्याओं को भी रखा। खन्ना ने इन समस्याओं को केंद्र सरकार व प्रदेश मानवाधिकार आयोग की मदद से हल करवाने का आश्वासन दिया।