पंजाब सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, दिया सरकार व जिला प्रशासन को दी कड़ी चेतावनी
दसूहा,(राजदार टाइम्स): किसान मजदूर सघर्ष कमेटी पंजाब की तरफ से समाज सेविका बीबी सुरिन्द्र कौर कालड़ा की ग्रिप्तारी के विरोध में लगाए गए धरने में किसान संगठनों ने राषट्रीय मार्ग पर जाम करके पंजाब की भगवंत मान सरकार का पुतला फूँका व शहर में एक विशाल रोष मार्च निकाला गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मजदूर सघर्ष कमेटी पंजाब के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह भुल्ला ने बताया कि स्थानिय डीएसपी दफ्तर के सामने एक बड़ा इकक्ठ करके राष्ट्रीय मार्ग जाम करके पंजाब की भगवंत मान सरकार का पुतला फूँका गया। इसके बाद किसान मजदूर सघर्ष कमेटी पंजाब सदस्यों व क्षेत्र की महिलाओं ने शहर के बजारों भारी रोष मार्च निकाला गया तथा पंजाब की भगवंत मान सरकार मुर्दावाद के नारे लगाए गए। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य कोर कमेटी के सदस्य सविन्द्र सिंह चौटाला ने किया। अपने सम्बोधन में सविन्द्र सिंह चौटाला व परमजीत सिंह भूल्ला तथा दविन्द्र सिंह आदि नेताओं ने कहा कि भगवंत मान सरकार में पंजाब के अन्दर निर्दोश लोगों पर लगातार जुल्म की तलवार लटक रही है। थानों, कचाहरियों, तहसीलों, बिजली घरों, में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है बल्कि पहले से कही बढ़ गया है। इतना ही नहीं राजनितिक बदले की बावना से थानों में निर्दोश लोगों पर झूठे मामले दर्ज कर उनको जेलों में ठूसा जा रहा है। जिसा प्रमाण दसूहा की समाज सेविका बीबी सुरिन्धर कौर कालड़ा सामने है। जिन पर राजनितिक बदले की भावना से झूठा मामला दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन बार-बार मान कर यह झूठा मामला रद्द करने से मुकर रहा है। किसान नेताओं ने जिला प्रशासन व भगवंत मान सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने ग्रिप्तार बीबी सुरिन्द्र कौर कालड़ा को रीहा नहीं किया गया तो सि सघर्ष को और भी तेज करके पंजाब में रेल रोक कर सडक़ों पर चक्का जाम किया जाएगा। इस समय पर अनुप सिंह, बलबीर सिंह भैणी, परमिन्द्र सिंह, गुरमुख सिंह, निशान सिंह, रणजीत सिंह राणा, सुखविन्द्र सिंह, कश्मीर सिंह, लक्खी सिंह, जस्सा सिंह, बलजिन्द्र सिंह, हरभजन सिंह, बीबी मुलतानी, राजिन्द्र कौर, संतोश कुमारी, हरचरण सिंह धारीवाल, सुरजीत कौर, ्रभजीत कौर, डैनी करीहा आदि के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Previous articleगांव संगोकतराला में बैठक दौरान प्रो.मुल्तानी व अन्य
Next articleप्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार वास्तव में पंजाबियों और सिखों की है हमदर्द सरकार