कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हाथ झटक फूल के हुए रमेश वर्मा
भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ एवं विधायक जंगीलाल महाजन ने पार्टी का सरोपा पहना किया सम्मानित
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब कांग्रेस के टकसाली परिवार ने हाथ को छोड़ कर कमल का फूल थाम लिया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्वर्गीय नानक चंद सर्राफ जोकि तीन बार मुकेरियां नगर कौंसिल में कांग्रेस के पार्षद रह चुके है के सपुत्र ऑल इंडिया सराफ यूनियन के मौजूदा कोषाध्यक्ष एवं लम्मे समय तक मुकेरियां से सराफ यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रहे रमेश वर्मा ने भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठू व विधायक जंगी लाल महाजन के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। रमेश वर्मा को भाजपा पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ एवं विधायक जंगीलाल महाजन ने पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया तथा भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई। भाजपा पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि गत नौ सालों में केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा देशहित्त में लिए गए ठोस निर्णयों से प्रभावित होकर लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा में शामिल हुए रमेश वर्मा ने कहा कि भाजपा देश की जनता के लिए काम करने वाली पार्टी है। उससे जुडऩा गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राहों में आगे बढ़ रहा है। आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है। जब्कि कांग्रेस आपसी झगड़ों में उलझी हुई है। उन्हें देश नहीं केवल सत्ता हासिल करने की चिंता है। रमेश वर्मा ने कहा कि हम सब मिलकर पार्टी को विजयी बनाने के लिए प्रयास करेंगे। प्रधानमन्त्री द्धारा देश हित में लिए ऐतिहासिक फैसलों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में फिर से तीसरी बार केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इस समय पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास, मंडल अध्यक्ष शहरी नीरज साहनी बंटी, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री शहरी मंडल रोहित अरोड़ा विक्की, विकास मनकोटिया, सुधीर महाजन आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleतरनतारन में खेतों से 2.350 किलो हेरोइन बरामद
Next articleपाकिस्तान में एक अन्य हिंदु बच्ची के अपहरण तथा मतांतरण के विरूध अविनाश राय खन्ना ने उठाई आवाज