समाज को एकसूत्र में बांधते हैं त्योहार : रघुनाथ राणा

दातारपुर,(एसपी शर्मा): भाजपा हल्का दसूहा विधानसभा इंचार्ज रघुनाथ राणा दातारपुर के ऐतिहासिक दशहरा पर्व में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने दशहरा मैदान में रामलीला का मंचन देखा। अपने संबोधन में रघुनाथ राणा ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, लंकापति रावण पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीत,का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में इतने आदर्श स्थापित किए कि वह स्वयं एक आदर्श बन गए। उन्होंने कहा भगवान श्रीराम एक आदर्श सपुत्र, आदर्श पति , आदर्श शिष्य, आदर्श भाई, आदर्श राजा, आदर्श प्रजापालक तथा मर्यादा का पालन करने वाले थे और इसी कारण आज भी उन्हें लोग एक आदर्श भगवान मानते हैं और आज भी रामराज्य की कल्पना करते हैं। भगवान श्रीराम का नाम ही सभी व्याधियों से सभी कष्टों से मुक्ति प्रदान करने वाला है। रघुनाथ राणा ने कहा उन्हीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है और जनवरी में वहां श्रीराम की मूर्ति प्रतिष्ठापना की जाएगी। ये पर्व और त्यौहार समाज को एकसूत्र में बांधने का काम करते हैं और समाज में सद्भावना समरसता और समता का भाव विकसित करते हैं। रघुनाथ राणा ने दशहरा कमेटी दातारपुर को इक्कीस हजार रुपए भेंट किए। इस अवसर पर अध्यक्ष पवन कुमार पम्मी प्रेम चौधरी , ललित शर्मा तथा अन्य ने रघुनाथ राणा को सम्मानित किया।

 

Previous articleभगवान राम, लक्षमण तथा माता सीता के स्वरू पों के समक्ष खन्ना हुए नत्मस्तक
Next articleआज हजारों साल बाद भी लोग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मानते हैं अपना आदर्श