पंजाबी मातृभाषा की सबसे महत्वपूर्ण संस्था पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों की सुध ना लेना शर्म की बात : अविनाश रॉय खन्ना
कहा, आम आदमी पार्टी के राज्य में शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी सडक़ों पर धक्के खाने को है मजबूर
मोहाली,(राजदार टाइम्स): भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा के साथ आज मोहाली में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे। अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 525 डेलीवेजेज कर्मचारियों को नियमित करने का समर्थन करते हुए व पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपनी सरकार बनाने के लिए लोगों से बड़े-बड़े झूठे वादे किए और सरकार बनने के बाद उनके सभी वादे खोखले साबित हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते थे कि मेरी हरी स्याही वाली कलम पंजाब के सभी कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेगी और उनकी भलाई के लिए कम करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री की हरी कलम की स्याही कौन सी और क्या है? सरकार बनने के बाद मंत्री जी की कलम की स्याही खत्म हो गई या या कलम गुम हो गया या यह भी आम आदमी पार्टी का जुमला था। पंजाबी मातृभाषा की सबसे महत्वपूर्ण संस्था पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और यह बहुत ही शर्मनाक है। मैं हैरान हूँ कि यह कर्मचारी अपनी मांग को लेकर सडक़ों पर धक्के खाने को मजबूर हैं। पंजाब भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि भगवंत मान सरकार शिक्षा बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों को तुरंत रेगुलर करें। अविनाश राय खन्ना ने यूनियन अध्यक्ष राज कुमार सहित पूरे संगठन को आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर पर कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए हर संभव मदद करेंगे, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मांग को भगवंत मान सरकार के कानों तक पहुंचाएंगे।

Previous articleभगवंत मान सरकार के दावे हवा हवाई: अविनाश राय खन्ना
Next articleस्कूल में लगाने के लिए शहीद की वीर गाथा का चित्र प्रिंसिपल को भेंट करते विधायक,विक्की व अन्य