दूसरे स्थान पर रही पलक, कुल सात बच्चे आऐ मेरिट में
कमाही देवी,(एसपी शर्मा): कक्षा बारहवीं के पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित नतीजे में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल कमाही देवी ने एक बार फिर से ईतिहास रचा है। स्कूल के छात्र रोहित बबर पुत्र भूपेन्द्र सिंह ने 493/500 अंक प्राप्त किए जोकि 98.60 प्रतिशत रहे हैं और जिला में अव्वल रहे हैं। रोहित के पिता भूपेन्द्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं और माता नीलम गृहिणी हैं। रोजाना आठ घंटे तक पढ़ाई करने वाले रोहित घर के काम में भी हाथ बंटाते हैं। रोहित की इच्छा कंप्यूटर साईंस में बीटेक कर इंजीनियर बनकर देश सेवा करने की है। रोहित अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा रसीला राम तथा प्रिंसिपल राजेश सिंह तथा समस्त स्टाफ को देते हैं। इसी स्कूल की छात्रा पलक पुत्री सतीश कुमार ने भी 493/500 अंक प्राप्त किए जोकि 98.60 प्रतिशत रहे हैं। वह दूसरे स्थान पर रही है। पलक भी घर में माता-पिता के काम में हाथ बंटाते हुए हर रोज छ: सात घंटे पढ़ाई करती है। पलक के पिता भी भूतपूर्व सैनिक हैं और माता सत्या देवी गृहिणी हैं। पलक अपने भविष्य की योजना अपने गुरुजनों और माता-पिता के साथ बैठकर बनाएंगी। पलक ने भी अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता एवं अध्यापकों को श्रेय दिया और उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा मिठाइयाँ भी दी गईं। इस मौके पर प्रिंसिपल राजेश सिंह, लेक्चरर सूरज प्रकाश, विजय कुमार शर्मा, जगजीत सिंह, संदीप सिंह, तरसेम लाल, प्रियंका शर्मा, अरविंद गौतम, परवीन कुमार, भरत लाल, अंजना कुमारी, सुमन बाला, जोत्सना अजय कुमार शर्मा, पूनम बाला, सोहन सिंह एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Previous articleगुटबाजी के चलते कैसे होगी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की नैया पार
Next articleएसपीएन कॉलेजिएट स्कूल का कक्षा 12वीं का परिणाम रहा शानदार