होशियारपुर,(तरसेम दीवाना): शिव सेना हिंद की तरफ से शहर के एक होटल में रवि शर्मा कौर कमेटी चेयरमैन, भारती आंगरा राष्ट्रीय चेयरमैन, परविंदर कुमार भट्टी राष्ट्रीय सीनियर उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार कमलजीत सिंह कमल, राष्ट्रीय सलाहकार राजीव शर्मा की अध्यक्षता में एक बेहद अहम बैठक का आयोजन किया गया। विशेष तौर से शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिव सागर महाकाली मंदिर के मुख्य सेवादार निशांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में दीपांशु सूद राष्ट्रीय सचिव , कीरत सिंह मोहाली राष्ट्रीय यूथ प्रवक्ता, मनोज शर्मा पंजाब उपाध्यक्ष, शिव सेना हिंद के देहाती विंग पंजाब अध्यक्ष काला भड़ी, गौतम शर्मा स्टूडेंट विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरकीरत खुराना राष्ट्रीय अध्यक्ष सिख संगत विंग, इंदर मोहन वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शिव जोशी सीनियर वाइस प्रधान, मिंटू ठाकुर संगठन मंत्री पंजाब, आशा कालिया राष्ट्रीय प्रधान महिला विंग, अनिल दत्ता वाइस चेयरमैन सिख संगत विंग, उत्तर भारत अध्यक्ष लखबीर वर्मा भी मौजूद रहे। निशांत शर्मा ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर लव लबाना को सिरोपा डाल कर शिव सेना हिंद में शामिल करवाया। निशांत शर्मा ने लव लबाना को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें शिव सेना हिंद ट्रांसपोर्ट सेल का उत्तर भारत का अध्यक्ष और युवा नेता करण अरोड़ा को आई.टी विंग का पंजाब प्रधान नियुक्त किया। निशांत शर्मा ने शिव सेना हिंद के दीपक शांडिल्य को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए शिव सेना हिंद का राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब प्रभारी नियुक्त किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए निशांत शर्मा ने बताया कि आतंकवादियों गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने वाले देश की आर्मी और पुलिस के वीर जवानों के सम्मान में शिव सेना हिंद की तरफ से “आभार यात्रा” निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये यात्रा बीएसएफ सीआरपी पैरा मिल्ट्री फोर्स पंजाब हरियाणा पुलिस समेत देश भर की सभी केंद्रीय और राज्य की सभी फोर्सेस के सम्मान में इस आभार यात्रा का शंखनाद 23 सितंबर दिल्ली के शहीद भगत सिंह जी के स्मारक से होगा। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों से होती हुई इस यात्रा का समापन दो अक्टूबर कश्मीर के लाल चौक में होगा।उन्होंने बताया कि इस यात्रा में अनेकों साधु संतों के साथ शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय राज्य जिला स्तरीय पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। आए दिन जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में आतंकी हमले हो रहे हैं, भारत मां की आन बान शान के लिए हमारे भारतीय आर्मी और पुलिस के जवाब आतंकवादियों गैंगस्टरों को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। ऐसे में अनेकों आतंकवादियों को मौत की नींद सुलाने वाले हमारे भारत के आर्मी और पुलिस के जवानों और देश के लिए कुर्बान होने वाले भारत मां के वीर सपूतों को नमन करने के लिए उन के सम्मान में ये आभार यात्रा निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान लगातार भारी संघर्ष करते हुए आतंकियों से लोहा ले रहे हैं। ऐसे में वीर जवानों के सम्मान में सम्मान यात्रा निकालने से हम खुद को ही सौभाग्यशाली मानेंगे।

Previous articleप्रदेश के लोगों को स्वस्थ माहौल देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्धः करमजीत कौर
Next articleपंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के द्वारा बीसीए के द्वारा घोषित परिणामों में जेसी डीएवी कालेज का परचम