पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा गई है बुरी तरह से चल रही हैं हररोज गोलियां : राणा रघुनाथ सिंह
तलवाड़ा,(शर्मा राजदार टाइम्स): कंडी क्षेत्र के गांव बरिंगली में उजागर सिंह को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर दसूहा विधानसभा हल्का के भाजपा इंचार्ज रघुनाथ सिंह राणा ने सम्मानित किया। रघुनाथ राणा ने कहा कि उजागर सिंह एक कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं। उनकी नियुक्ति से ईलाके में भाजपा का जनाधार बढ़ेगा। राणा ने कहा कि आमलोग आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार से दु:खी हैं क्योंकि आप सरकार सिवाय नौटंकी के कुछ भी नहीं कर पा रही। राणा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है और हररोज गोलियां चल रही हैं। लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। राणा ने आगामी जिला परिषद, ब्लाक समिति और पंचायत चुनावों के मद्देनजर विचार विमर्श करते हुए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। इस अवसर पर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता डॉ.सुभाष बिट्टू, बबली, अनिल शर्मा, सुनील सोनी, सुखदेव ठाकुर, तरुण शर्मा, संजीव डोगरा, मनोज व मुकेश राणा आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleसमाज को दिशा बोध कराते हैं संत : स्वामी महेश पुरी
Next articleभगवान गणेश व माँ दुर्गा जी की पूजा में शमी के पत्तों का उपयोग करना शुभ