फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): महिलाओं की अग्रणी संस्था इन्नरव्हील क्लब (डिस्ट्रिक्ट 307) की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन श्रीमति रीटा शर्मा ने फगवाड़ा की चार इन्नरव्हील क्लबों का अधिकारिक दौरा किया। पी.डी.सी केशलता बिमरा, पी.डी.सी श्रीमति सी.पी गांधी, पी.डी.सी कविता उप्पल ने डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन रीटा शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। इन्नरव्हील क्लब फगवाड़ा की अध्यक्षा मनीषा क्वात्रा के अलावा आई.डब्ल्यू.सी फगवाड़ा साऊथ ईस्ट की अध्यक्षा जसवीर कौर, आई.डब्ल्यू.सी फगवाड़ा शाईनिंग स्टार की अध्यक्षा राधिका पराशर एवं आई.डब्ल्यू.सी फगवाड़ा साऊथ ईस्ट न्यू जोन की अध्यक्षा पारुल जैन ने भी चेयरपर्सन रीटा शर्मा को फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान चारों क्लब सचिवों क्रमवार विम्मी शर्मा, अंजू पुरी, सरिता पवार एवं नंदिनी ने अपनी संस्थाओं की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। आई.डब्ल्यू.सी क्लब फगवाड़ा की एडिटर चन्द्ररेखा संधीर द्वारा न्यूज बुलेटन परवाज का विमोचन करवाया गया। इस दौरान सभी क्लबों ने विभिन्न प्रोजैक्ट किये। जिसमें आई.डब्ल्यू.सी क्लब फगवाड़ा की तरफ से सरकारी प्राइमरी स्कूल पीपारंगी को इन्वर्टर के अलावा विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी भेंट की गई। क्लब एडिटर चन्द्ररेखा संधीर ने अपनी तरफ से गऊशाला में चारे व गौधन के पालन पोषण हेतु पन्द्रह हजार रुपए की नगद राशी भेंट की। इसके अलावा जी.आर.पी को 30 चादरें, एक जरूरतमंद छात्र को वार्षिक फीस के लिये आर्थिक सहायता डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन रीटा शर्मा ने सभी क्लबों के समाज सेवी कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। इस दौरान सभी क्लब शाखाओं की समूह सदस्याएं उपस्थित थीं।

Previous articleਦਮੜੀ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਪੋਸਟਰ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਸਾਧੂ ਸੰਪਰਦਾਇ ਵਲੋੰ ਕੀਤਾ ਜਾਰੀ
Next articleभारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा