आशादीप ग्रुप ने जीता लगातार पांचवीं बार आईडीपी पुरस्कार
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): आशादीप ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखते हुए आज लगातार पांचवीं बार आईडीपी आईलेटस अवार्ड जीता है। इस बार आशादीप ग्रुप को टॉप बिजनेस पार्टनर 2022-2023 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अच्छे प्रदर्शन के लिए आईलेटस टेस्ट आयोजित करने वाली संस्था आईडीपी द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार आईडीपी दक्षिण एशिया के निदेशक विशाल गुप्ता द्वारा आशादीप के निदेशक केवल अरोड़ा तथा उनकी बेटी गीत अरोड़ा को प्रदान किया गया। आशादीप ग्रुप ने लगातार पांचवीं बार यह पुरस्कार जीता है। इस समारोह के दौरान केवल अरोड़ा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि हमारी टीम इस पुरस्कार को पाने के लिए पूरे साल मेहनत करती है, क्योंकि हमारा लक्ष्य अपने क्षेत्र का नाम विश्व स्तर पर लाना है और हमने लगातार पांचवीं बार यह लक्ष्य हासिल किया है। मुकेरियां-दसूहा का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पूरे स्टाफ व विद्यार्थियों को दिया। जिनकी बदौलत हमने यह मुकाम हासिल किया।

Previous article
Next articleजेसी डीएवी कॉलेज के पुस्तकालय विभाग ने मनाया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस