कहा, फोकी वाहवाही लूटने के चक्कर में प्रदेश की जनता के साथ मजाक कर रहे भगवंत मान
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार के सी.एम भगवंत मान ने बीते समय में जनता को आटा दाल स्कीम के तहत प्रदेश की जनता को उनके घरों में राशन पहुंचाने के पैंतरे में उलझा कर खूब फोकी वाहवाही लूटी थी परंतु भगवंत मान की आटा दाल स्कीम का कोरा झूठ अब जनता के सामने आ गया है। जिससे प्रदेश की जनता में भारी रोष व्याप्त है।
उक्त विचार खन्ना ने राशन लेने के लिए अपना कामकाज छोडक़र कतारों में खड़े लोगों की हो रही खज्जल खवारी संबंधी जानकारी मिलने पर व्यक्त किए। विभिन्न स्थानों से खन्ना ने कहा कि घर घर आटा दाल पहुंचाने की घोषणा आप सी.एम भगवंत मान का कोरा झूठ है। आज भी प्रदेश की जनता को राशन डीपू पर लाईनों में खड़े होकर राशन लेना पड़ रहा है। कामकाजी व्यक्तियों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अपने कामकाज छोडक़र घंटों लाईनों में खड़े होना इस बात का प्रमाण है कि आप सी.एम भगवंत 670 करोड़ आटा दाल स्कीम पर खर्च करके भी प्रदेश की जनता को लाईनों में लगाकर परेशान ही कर रहे हैं। सी.एम भगवंत मान की कहनी और कथनी में जमीन आस्मान का अंतर है। भगवंत मान की घोषणाओं का वास्तविक्ता से कोई नाता नहीं है। भगवंत मान बड़ी बड़ी बातें कर केवल बातों से ही लोगों को भ्रमित कर राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं परंतु उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश की जनता बहुत सूझवान है जो अपना भविष्य बदलने में सक्षम है। खन्ना ने कहा कि सी.एम भगवंत मान जनता को यह जवाब दें कि 670 करोड़ के बजट वाली घर घर आटा दाल पहुंचाने वाली स्कीम कहां है।






