मूर्ति प्रतिष्ठापना हेतु अनुष्ठान का समय 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से होगा शुरू : महामंडलेश्वर महंत रमेश दास
नंगल बिहालां,(राजदार टाइम्स): श्रीराम जन्मभूमि मंदिर श्री अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठापना समारोह तिथि 22 जनवरी 2024 में भाग लेने के लिए त्रिलोक पुरी आश्रम बडला के परम् पूज्य महंत वैंकटेश्वर पुरी महाराज को महामंडलेश्वर महंत रमेश दास तथा प्रतिनिधियों ने निमंत्रण पत्र दिया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत रमेश दास, प्रिंसिपल राजेश ठाकुर,भूपेंद्र सिंह जिला संयोजक, शिक्षाविद सतपाल शास्त्री ने बाबा लाल दयाल आश्रम दातारपुर में तपोमूर्ति महंत वैंकटेश्वर पुरी महाराज को पत्रक भेंट किया। महंत जी ने बताया कि मूर्ति प्रतिष्ठापना हेतु अनुष्ठान का समय 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। समारोह में भाग लेने के लिए विभिन्न संप्रदायों के 4 हजार संतों को निमंत्रण दिया गया है। ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने वाले हैं। रामलला, शिशु भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा (अभिषेक) समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य कार्यक्रम से एक सप्ताह पहले आरंभ होगा। महंत वैंकटेश्वर पुरी महाराज ने बताया कि वाराणसी के रहने वाले वैदिक पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित 22 जनवरी को राम लला के अभिषेक समारोह के लिए प्राथमिक अनुष्ठान करने के लिए तैयार हैं। 22 जनवरी तक की अवधि को अयोध्या में अमृत महाउत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 1008 आहुतियों के साथ एक हुंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस दौरान हजारों भक्तों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच अवतार सिंह, सरपंच सिकंदर सिंह, सुबेदार पुरन राणा, हवलदार सुरेंदर सिंह, विशाल राणा,देविंदर राणा, जोगिंदर सिंह, मंजित राणा, साहिल राणा, आभिषेक राणा, मोनु राणा और सारी संगत व बडला, सौंसपुर, धोली, सैरक, पिंड निवासी, उपस्थित थे।

Previous articleपूर्व सैनिक को व्हील चेयर भेंट करते हुए मेजर जनरल गौरव गौतम, ब्रिगेडियर मनीष अरोड़ा
Next articleसमारोह में उमड़े बड़ी संख्या श्रद्धालु