ठाकुर अजय सिंह सर्वसम्मति राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूर्यकांत सिंह को चेयरमैन तथा ठाकुर अनूप सिंह को व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त
दिल्ली,(राकेश राणा): अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक विशेष बैठक हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन ने एक नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व के साथ अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है। बैठक में ठाकुर अजय सिंह को एक बार फिर से सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन के वरिष्ठतम व प्रेरणादायक व्यक्तित्व ठाकुर सूर्यकांत सिंह को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसी तरह से व्यापारिक भागीदारी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से ठाकुर अनूप सिंह को व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। कीर्ति सिंह को महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना एवमं प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री को भी चुनाव किया गया। इन नियुक्तियों से संगठनात्मक ढाँचा एवं अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक एकता और राष्ट्रहित में नई दिशा व ऊर्जा का संचार होगा। संगठन की तरफ से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। बैठक में विभिन्न राज्यों से प्रतिनीधियों ने हिस्सा लिया।