भंगाला,(राजदार टाइम्स): नजदीक के गांव मैहताबपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता शिवराम मस्तान की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला होशियारपुर के प्रभारी पूर्व प्रिंसिपल बलकीश, वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भू नाथ भारती मोजोवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप मन्हास एवं भाजपा एनजीओ सैल के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के परिश्रमी नेता बलकीश राज की सराहना करते हुए उन्हें एससी मोर्चा जिला होशियारपुर का प्रभारी बनाए जाने के लिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए बलकीश राज को दोशाला पहना कर सम्मानित किया। बलकीश राज ने समस्त कार्यकर्ताओं का उन्हें सम्मानित करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह हर पल कार्यकर्ताओं एवं जनता के लिए समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर शिव पाल पूर्व मंडल अध्यक्ष दसूहा, सरपंच कुलविंदर सिंह, रवि कुमार, चमन लाल,प्रिंस, हैप्पी, अजय सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।