विधायक घुम्मन के नेतृत्व में शहर दसूहा में चल रहे हैं विकास कार्य : पार्षद राकेश बस्सी
कहा, मुहल्ला प्रजापत में सभी गलियों को बनाया जा रहा है नया
दसूहा,(राजदार टाइम्स): विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन के नेतृत्व में शहर का चहूमुँखी विकास किया जा रहा है। शहर दसूहा में लोगों की सुविधा के लिए नई गलियां, नालिया बनाई जा रही हैं, वहीं पीने वाले पानी की सुविधा के लिए नई पाईपे भी डाली जा रही हैं। यह शब्द आप पार्षद राकेश बस्सी ने राजदार टाइम्स से विशेष बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि वाड संख्या में बड़े स्तर पर टूटी हुई गलियां बनाई जा रही हैं। जिनमें डाकटर राम स्वरूप वाली गली, वकील सुमित चानन वाली गली, वकील मदन मोहन वाली गली, हजूर सिंह वाली गली, वकील आशोक कालिया वाली गली, लाटू हलवाई वाली गली, ओम प्रकाश ओमा वाली गली, मास्टर अमरीक सिंह वाली गली, मास्टर सुभाष खजुरिया वाली गली, बचन लाल वाली गली, आशोक कुमार शर्मा (बिजली वाले) के घर से राजू महाजन की दूकान तक गली नई बनाई जा रही हैं। राकेश बस्सी ने बताया कि पूर्व पार्षद स्व:राम प्रकाश बत्तरा वाली गली में नई पानी की पाईपें डाल कर नई गली भी बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुहल्ला प्रजापत की सभी गलियां नई बनाई जा रही हैं। वाड़ 15 में चल रहे विकास के इन कार्यों के लिए पार्षद राकेश बस्सी ने विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन, जगमोहन सिंह घुम्मन, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) कमरिन्द्र सिंह तथा अन्य स्टाफ का तैहे दिल से धन्यवाद किया।

Previous articleਡੀਏਵੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸਕੈਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਪੀਆਂ ਪੈੱਨ ਪੈਨਸਲਾਂ ਅਤੇ ਸਟੇਸ਼ਨਰੀ ਕੀਤੀ ਭੇਟ ਸੁਨੀਲ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਚੱਢਾ ਨੇ
Next articleपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र