आप ने सत्ता हड़पने के लिए पंजाब की जनता से किए थे झूठे वादे :  शम्भू भारती
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): पंजाब में आप की सरकार बनी हुई को लगभग दो साल हो गए हैं परन्तु आप सरकार हर मोर्चे पर असफल सिद्ध हो चुकी है। क़ानून व्यवस्था की स्थिति पूरे पंजाब में बदतर हो चुकी है। उपरोक्त विचार प्रकट करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व समिति मैंबर एवं पूर्व ज़िला कार्यालय सचिव शम्भू नाथ भारती मोजोवाल ने कहा कि आप पार्टी ने पंजाब की सत्ता हड़पने के लिए पंजाब की जनता से झूठे वायदे किए थे क्योंकि अभी तक मान सरकार ने महिलाओं से किया गए वादे को कि आप की सरकार बनते ही उन्हें प्रति मास 1000 रू पैंशन दी जाएगी अभी तक पूरा नहीं किया है। आप पार्टी की एक नेत्री ने सरकार बनते ही पाँच मिनट के अंदर किसानों को एम, एस, पी देने की गारंटी दी थी लेकिन मान सरकार किसानों से किया वादा पूरा करने की बजाय उन्हें दिल्ली कूच करने के लिए हर संभव सहायता एवं समर्थन दे रही है। इस से मान सरकार का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। भारती ने कहा कि आप सरकार को वादा खिलाफी का ख़ामियाज़ा लोक सभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

Previous articleਬੀਐੱਸਕੇ ਸਪੋਰਟਸ ਕਲੱਬ ਵਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਹੋਤਾ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ
Next articleभाजपा एससी मोर्चा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष बलकीश राज, शम्भू भारती व अन्य