चुघ ने भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिकरण करने के लिए कांग्रेस को लताड़ा

बोले, कर रहे हैं कांग्रेस नेता राष्ट्रीय आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम को अपमानित

चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स)): भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक समारोह बताने पर राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की आलोचना की और कहा यह कांग्रेस नेताओं के राम विरोधी रुख को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार के खिलाफ विभाजनकारी राजनीति खेलती रही है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह राष्ट्रीय आस्था का विषय है जिसमें सभी जाति और समुदाय के लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा, भगवान राम एक राष्ट्रीय गौरव है, लेकिन दुर्भाग्य से यह कांग्रेस है जो इससे दूर रहने का फैसला करके इस समारोह का राजनीतिकरण कर रही है। चुघ ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश भगवान राम के जयकारों से गूंज रहा है, कांग्रेस लोकप्रिय भावना के विपरीत विघटनकारी स्वर में आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक चिंताओं के बावजूद सभी को अयोध्या समारोह का निमंत्रण भेजा गया है, फिर भी कांग्रेस इसमें राजनीति जोड़ने से बच नहीं सकी। इस मामले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह जैसे प्रमुख लोगों का क्या कहना है, उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। चुघ ने कांग्रेस से देश के लोगों की लोकप्रिय आस्था का सम्मान करने का आग्रह किया।

Previous articleकिसान संगठनों ने तीन फरवरी तक किया धरना मुल्तवी
Next articleसभी भक्त जनो के लिए हर्षउलास व गर्व का अवसर