बाढग़्रस्त गांवों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जाखड़ ने किया दौरा

CM पर कसा तंज, कहा- सरकार ने कोई प्रबंध नहीं किए
फिरोजपुर,(राजदार टाइम्स): पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गावों का दौरा किया। जैसे ही वह गांव में पहुंचे तो वह लोगों से मिले बिना ही मीडिया से बात करने लगे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध जताया। सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पता चला है कि मुख्यमंत्री भी अब दौरा करना शुरू कर गए हैं। उन्होंने कहा कि मान देरी से आए पर दुरुस्त आए। सुनील जाखड़ ने कहा केंद्र सरकार द्वारा 218.40 करोड़ रुपये पंजाब के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा इतनी बड़ी मदद करने के बावजूद मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि वह केंद्र से कोई भी मदद नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के प्रति दरिया दिल दिखाते हुए सरकार से अभी तक कोई भी पेंटिंग फंडों की सूची नहीं मांगी गई बल्कि पंजाब के लोगों का भला करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी तरफ से मदद कर दी है। अब राज्य सरकार द्वारा इस पैसे को कहां पर लगाती है यह तो समय ही बताएगा।

Previous articleहिंदुओं को दबाने के लिए मोगा पुलिस ने कांवडिय़ों पर किया नादर शाही हमला : जितेंद्र कुमार
Next articleदसूहा में भारी बारिश से कई चो उफान पर