भाजपा के खेलो इंडिया अभियान के तहत युवाओं को जोड़ा जा रहा है खेलों से: दर्शन सिंह नैनोवाल

दसूहा,(राजदार टाइम्स): भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विपन ठाकुर के नेतृत्व में गांव स्वार के खेल मैदान में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत नमो कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा पंजाब अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल, जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव मन्हास, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कोशल सेठू, किसान मोर्चा के महासचिव करणपाल गोल्डी विशेष रूप से शामिल हुए। स्पोर्ट्स क्लब सवार और स्पोर्ट्स क्लब जुगियाल के बीच कबड्‌डी मैच हुआ। जिसमें जुगियाल की टीम ने जीत हासिल की।किसान मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष सरदार दर्शन सिंह नैनोवाल ने कहा कि खेलो के तहत पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशो अनुसार पंजाब के गांवों में कबड्डी मैच आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव मन्हास ने बोलते हुए कहा कि पंजाब का युवा दिन-ब-दिन नशा गिरोह में फंसता जा रहा है। मन्हास ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार नशा रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि पंजाब के हर गांव को हर साल खेलों के लिए अलग से ग्रांट दी जाए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपन कुमार कमाही देवी, मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह बडला, आईटी सेल किसान मोर्चा के अमरजीत गोल्डी, शशि पाल, तरसेम सिंह, जगदीश मित्तल, विनोद पंच, तेजा पंच, पवन ठाकुर, सूबेदार मस्त राम, कैप्टन सरूप, रणदेव ठाकुर, ओम पाल शर्मा, स्वार गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Previous articleलोगों में हो रही हैं तरह तरह की चर्चाएं, ईमानदार अधिकारी के साथ क्यों किया गया ऐसा
Next articleमोइत्रा के निलंबन ने तृणमूल कांग्रेस की मानसिकता को कर दिया हैँ बेनकाब