पंजाब के राज्यपाल ने दिया मुख्यमंत्री मान को जवाब
कहा,सरकार का विधानसभा सत्र नहीं है कानूनी नहीं
चंड़ीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गत दिवस पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को एक पत्र लिखा गया था। जिसमें कहा गया था कि सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 को जल्द हस्ताक्षर करने की चि_ी का जवाब दिया जाए। इस पर राज्यपाल पुरोहित ने 19-20 जून को बुलाए गए मान सरकार के विशेष सत्र को असंवैधानिक करार दिया। वहीं उन्होंने इन दो दिनों मेंं पास किए गए बिलों को कानून का उल्लंघन बताया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मान को जवाब दिया कि 19-20 को बुलाया गया इजलास कानून के तहत नहीं था। इसमें पास किए गए चारों बिल कानून का उल्लंघन है। राज्यपाल ने कहा कि वह इस बारे में देश के अटॉर्नी जनरल की राय लेंगे। इसके बाद ही वह पास किए गए बिलों पर फैसला लेंगे। याद रहे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल को चि_ी लिखकर सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में अमेंडमेंट एक्ट को मंजूरी देने की मांग की थी।

Previous articleरकड़ी हार में कइयों ने आप का दामन थामा
Next articleविपक्षी गठबंधन ने की नाम की घोषणा