पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को बनाया जा सकता है जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल
जल्द दी जा सकती जिम्मेदारी, महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने पर भी शुरू हुई थी चर्चा
पटियाला,(राजदार टाइम्स): साल 2024 में होने वाले लोक सभा के चुनाव के लिए तैयारी भाजपा ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इसी के तहत भाजपा ने पिछले दिनों कुछ राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष भी बदले हैं। भाजपा केंद्रीय मंत्रिमंडल तथा संगठन में फेरबदल के साथ-साथ तीन राज्यों में गवर्नर भी बदल सकती है। जम्मू कश्मीर की राजनीति में इस समय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम चर्चा में है। 2020 में राज्यपाल बने मनोज सिन्हा के स्थान पर यह जिम्मेदारी कैप्टन को सौंपने पर विचार चल रहा है।

हालांकि, कुछ महीने पहले उनके महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने पर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में इस पर विराम लग गया था।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोडऩे के बाद बनाई गई क्षेत्रीय पार्टी को भंग करने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले दो या तीन राज्यपालों को भी हटाने पर विचार कर रही है। जिसमें छ्व&्य के साथ साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर भी विचार जारी है।

 

Previous articleअकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल हुए फरीदकोट कोर्ट में पेश हुए
Next articleपंजाब मंत्री बैंस टीचर संगठन से करेंगे बैठक, होगी चाय पर बातचीत