सुबह के समय प्रार्थना उपरांत निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा मिशन की शिक्षाओं को दर्शाते स्लोगन हाथों में पकड़ कर मर्यादापूर्वक ढंग के साथ किया पैदल मार्च
दसूहा,(राकेश राणा): निरंकारी मिशन द्वारा भारत सरकार के सहयोग के साथ 2023 में प्रोजेक्ट अमृत की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत प्रोजेक्ट अमृत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ तहत संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की कृपा से बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं को समर्पित संपूर्ण भारत में 27 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के 9 सौ से अधिक शहरों में 16 सौ से अधिक स्थानों पर एक ही समय विशाल मुहिम आयोजित की गई। इसी श्रंखला तहत संत निरंकारी सत्संग भवन शाखा दसूहा के संयोजक डॉ.सुरिंदरपाल सिंह के योग्य नेतृत्व में प्राचीन पांडव सरोवर दसूहा में निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा मैगा सफाई अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया। प्राचीन पांडव सरोवर में सुबह के समय प्रार्थना की गई उपरांत निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा निरंकारी मिशन की शिक्षाओं को दर्शाते स्लोगन हाथों में पकड़ कर मर्यादापूर्वक ढंग के साथ पैदल मार्च किया गया।

श्रद्धालुओं में काफी उत्साह पाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा सरोवर के इर्द-गिर्द सफाई की गई तथा कूड़ा करकट को उठाया गया। शाखा दसूहा के संयोजक ने कहा कि यह अमृत प्रोजेक्ट बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं को समर्पित है तथा बाबा हरदेव सिंह ने कहा था प्रदूषण अंदर हो चाहे बाहर हो दोनों हानिकारक हैं, जिनको साफ करना हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों की संभाल संबंधी लोगों को जागरूक करना तथा आने वाली पीढ़ी को सेहतमंद भविष्य देना है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन लगातार सामाजिक तथा कल्याणकारी गतिविधियों में अपनी सरगम भूमिका निभा रहा है तथा पर्यावरण की सुरक्षा व धरती के सुंदरीकरण में अपना अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज भी अक्सर यही प्रेरणा देते हैं कि हम इस धरती को और भी अधिक सुंदर स्वरूप में छोडक़र जाएं। यह अभियान उसी संकल्प का एक साकार स्वरूप है, जो समाज को जागरूकता, सेवा व समर्पण की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर प्राचीन पांडव सरोवर दसूहा के समूह प्रबंधकों द्वारा संयोजक दसूहा क्षेत्रीय संचालक सहत सेवादल अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।