केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने तलवाड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ की टीफऩ बैठक
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने बांटी गांवों के विकास के लिए पंचायतों को ग्रांटे
तलवाड़ा,(राजदार टाइम्स): भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठु के नेतृत्व में तलवाड़ा में टीफन बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश खास तौर पर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ विधायक जंगी लाल महाजन, जिला जालंधर के प्रभारी संजीव मन्हास भी मौजूद थे। टीफन बैठक संबंधी करवाए गए एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी मौजूद थे। टीफन बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओ के साथ दोपहर का भोजन किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि दौलतपुर से बाया तलवाड़ा-मुकेरियां तक रेल लाईन का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र की मांग थी, जिसे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरा किया है। जिससे आम लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की हर घर जल योजना के तहत तलवाडा से पीने का पानी लिफ्ट करके कंडी ईलाके के सभी गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। मोदी सरकार देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र की संबंधित पंचायतों को विकास के लिए अनुदान देकर विकास की शुरुआत की। जिसमें गांव भवनौर 3 लाख, टोहलू 3 लाख, अमरोह 2 लाख, रायपुर 3 लाख, रकड़ी 4 लाख, मखोवाल 2 लाख, मियां का गांव 2 लाख, अशरफपुर 2 लाख, दुलमीवाल 1.5 लाख, लमीन 2 लाख, सफदरपुर 3 लाख, गोगरा इस मौके पर 2 लाख, हलेर (दसूहा) ने 3 लाख, सैहरक ने 2 लाख रुपये दिए। जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठू व संजीव मन्हास ने दसूहा क्षेत्र को बड़े पैमाने पर अनुदान देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश का धन्यवाद किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद मिठू, अशोक सभ्रवाल, मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह बडला, मंडल अध्यक्ष विपन कुमार कमाही देवी, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विशाल दत्ता दसूहा, ऐडवोकेट राज गुलजिंदर सिद्धू, मास्टर महिंदर सिंह, रमन गोल्डी, लखविंदर सिंह, आशु अरोड़ा, विपन कुमार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, नरेश ठाकुर, कैप्टन करण, परमजीत ठाकुर, विनोद गोंगली, पुष्पिंदर सिंह, सरपंच परमजीत पम्मी, सरपंच दिलबाग बागी, शैल घई, पूर्व समिति सदस्य राज कुमार, कृष्ण कुमार मुरली, श्रीराम, प्रदीप शर्मा, कुलजीत सिंह, अमोलक हुंदल, ललित शर्मा, सूबेदार राजेश ठाकुर, शाम सुंदर काका, सयम कैला, गर्व सोंधी, ईश्वर दत्त, कृष्ण कुमार मुरली, लककी बत्रा आदि के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Previous articleकांग्रेस को लगा झटका
Next articleफिल्लौर में अमानवीयता