आम आदमी पार्टी को मिलेगा पंजाब का पहले मेयर
मोगा नगर निगम पर आप का कब्जा, कांग्रेस की मेयर के खिलाफ जीता अविश्वास प्रस्ताव
मोगा,(राजदार टाइम्स): आम आदमी पार्टी ने आज स्थानीय नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। आज आप पार्टी ने मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया। 50 में से 41 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया है। अब नया मेयर चुना जाएगा। पिछले सात जून को विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने 42 पार्षदों को साथ लेकर एक अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। आज मेयर नितिका भल्ला को सिर्फ छह पार्षदों ने समर्थन दिया। मोगा नगर निगम के चुनाव 13 फरवरी 2021 को हुए थे। 50 वार्ड में से 20 पार्षद कांग्रेस से जीते थे। 10 आजाद थे। चार आम आदमी पार्टी के और 15 अकाली दल के पार्षद जीते थे। एक पार्षद भाजपा का था। तब कांग्रेस की सरकार थी। 10 आजाद पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने 13 मई को अपना मेयर बनाया था। फिर आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद सरकार के काम को देख अकाली दल के सात पार्षद और कांग्रेस के 28 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा कुछ पार्षदों ने आप को बाहर से समर्थन दिया। मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 50 पार्षदों में से 41 ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया। मोगा पहला निगम है, जिस पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है। मंगलवार को बहुमत साबित करने के दौरान विधायक डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट के विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोस भी मौजूद रहे।

Previous articleपंजाब भाजपा अध्यक्ष पद की कमान मिली सुनील जाखड़ को, राजदार टाइम्स की खबर पर लगी मुहर
Next articleसुनील जाखड़ के भाजपा पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष बनने से पार्टी राज्य में होगी मज़बूत : संजीव मन्हास