कहा, भाजपा की लोकप्रियता को देख घबरा गईं हैं पंजाब सरकार व भगवंत मान
गांव डल्ला में बाबा नाहर सिंह के दरवार में टाइले लगाने के लिऐ दिए 50 हजार रुपए नकद
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): हर एक इंसान को अपनी नेक कमाई में से दसवां हिस्सा धार्मिक कार्य के लिए समाज भलाई तथा लोगों की सेवा के लिए आवश्यक निकालना चाहिए। यह शब्द भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने खुन्दपुर के पास गांव डाला में बाबा नाहर सिंह के दरबार में टाईलें लगाने के लिऐ दिए 50 रुपए देने के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहे। टाईलें लगाने के लिऐ 50 रुपए नकद नंबरदार महेशवर सिंह ने अपने कर कमलों द्वारा दिए। इस समय उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठू, मंडलाध्यक्ष सुनील कुमार डिम्पी, पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समति रघुनाथ सिंह राणा भी उपस्थित थे। विधायक महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल दौरान लोगों को गुमराह ही किया हैं नाकि कोई विकास का कार्य। गावों में हालात यह हैं की सडके टूटी पड़ी हैं, लोगों का बरसात के मौसम में पैदल चलना भी मुछकील होता हैं मगर मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं कि वह पंजाब के लोगों को चुटकले सुना कर मनोरंजन ही करते रहते हैं, मुख्यमंत्री जैसा कोई काम अभी तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब में भाजपा के बढ़ते जनाधार को देख कर बोखलाहट में आ कर केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचने के लिऐ अड़ंगा लगा रही हैं। जिसका उदाहरण यह हैं कि लोग भलाई के लिऐ भाजपा द्वारा लगाए जा रहे केम्प को बंद करवा कर भाजपा नेताओं को रोका जा रहा हैं व उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा हैं। जिसका जवाब पंजाब के लोग आने वाले 2027 के विधानसभा के चुनावों देंगे। इस समय पर सरपंच अमर सिंह, पूर्व सरपंच ओम राज, वरिष्ठ भाजपा नेता भजन सिंह, नंबरदार रघुबीर सिंह, पंच मक्खन सिंह, रमेश कुमार, सुभाष सिंह के आलावा अन्य भी उपस्थित थे।