आने वाले दिनों में सरकार व संगठन में भारी फेर बदल होने की संभावना
चण्ड़ीगढ,(बिट्टा काटल ब्यूरो राजदार टाइम्स):
पंजाब कांग्रेस में आपसी चल रही अन्दरूनी लड़ाई को खत्म करने के लिए पार्टी हाईकमान राज्य सरकार में एडजस्टमेंट और पार्टी में सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाने जा रही है। वही पर ही पार्टी संगठन में भी बारी फेर बदल किए जाने की संभावना है। दिल्ली स्थीत पार्टी स्तर की चर्चाओं पर विश्वास किया जाए तो कांग्रेस पार्टी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत को भी बदल सकती है। क्योंकि कुछ समय पहले हरीश रावत ने ही इस पद पर किसी अन्य को नियुक्त करने के लिए कहा था। सूत्रों की माने तो पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी को लेकर दिल्ली के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जय प्रकाश अग्रवाल का नाम लिया जा रहा है। जबकि उनके साथ-साथ राजस्थान के मंत्री हरीश चौधरी का नाम लिया जा रहा है। हरीश चौधरी पहले भी प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी रह चुके हैं।

आने वाले कुछ दिनों में पंजाब कांग्रेस में व सरकार में बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिले तो कोई अचरच नहीं होगा, पंजाब विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 की शुरुआत में होने हैं। चुनाव नजदीक होने के कारण कांग्रेस के पास काफी सीमित विकल्प हैं, इसलिए पार्टी सोशल इंजीनियरिंग और एजडस्टमेंट पालिसी को अपना रही है। कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही पार्टी के कुछेक दलित मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करके उन्हें कुछ महत्वपूर्ण विभाग दिए जाएंगे, जिससे दलित समुदाय में यह संदेश जाए कि पार्टी दलितों का पूरा ख्याल रखती है।