चण्ड़ीगढ़,26 दिसंबर(राजदार टाइम्स): केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि सुधार कानूनों का विरोध करते हुए पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया। याद रहे कि वर्ष 2019 में हुए लोक सभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए (आम आदमी पार्टी के निलंबत रहे) पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने किसानों के मुद्दे पर आज भाजपा को छोडऩे की घोषणा की। पूर्व सांसद खालसा ने कहा कि वह किसानों के प्रति पार्टी की असंवेदनशीलता के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। वह केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि सुधार कानूनों का विरोध करते हैं।