हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकत कर दिया ज्ञापन
दसूहा,(राजदार टाइम्स): पंजाब-हिमाचल सीमा टोल बैरियर को ले कर क्षेत्र के लोगों द्वारा सघर्ष किया जा रहा है, क्योंकि पंजाब के कुछ गांव टोल बैरियर के दूसरी तरफ पड़ते हैं। जिस कारण लोगों को आने-जाने के लिए हर दिन टोल बैरियर देना पड़ता है। जिस कारण लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। इस संबंध में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के दसूहा विधान सभा के पूर्व युवा अध्यक्ष सन्नी राजपूत ने इस सारे मामले को ले कर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकत कर उन्हें क्षेत्र के लोगों को आ रही भारी दिक्कतों के बारे में बताया।

जानकारी देते हुए दसूहा विधान सभा के पूर्व युवा अध्यक्ष सन्नी राजपूत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व गगरेट से विधायक राकेश कालिया को इस संबंध में एक ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि हिमाचल प्रदेश-पंजाब सीमा पर स्थित टोल बैरियर के नजदीक पंजाब के लोगों की पर्ची फिस मुआफ की जाए, तांकि लोगों को आर्थिक रूप से हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सके। इस सारे मामले को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व गगरेट से विधायक राकेश कालियां ने ध्यान से सुना तथा अश्वाशन दिया की शीघ्र ही सि सारे मामले को हल कर टोल फिस को माफ किया जाएगा।