कानून व्यवस्था सुधरने के लिए दखल देने का किया आग्रह
दसूहा/होशियारपुर,(राकेश राणा):
भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनके साथ पंजाब के मौजूदा हालातों पर चर्चा की। खन्ना ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली कमजोर आम आदमी पार्टी सरकार की प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर पकड़ ढीली है। जिसके चलते पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की कागार पर है। उन्होंने कहा कि जबसे आम आदमी पार्टी ने पंजाब की बागडोर को अपने हाथों में लिया है, उस समय से आपराधिक तत्वों ने बेफिक्र होकर अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है।

आप के प्रदेश की सत्ता पर काबिज होते ही गोलीकांड, फिरौती, नशों की तस्करी और अन्य बड़ी आपराधिक गतिविधियों में ईजाफा हुआ है। खन्ना ने पंजाब के बिगड़ते हालातों से प्रतीत होता है की पंजाब में जंगल राज स्थापित हो चुका है। खन्ना ने राज्यपाल से आग्रह किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था सुधरने के लिए स्वयं दखल दें ताकि पंजाब में कानून व्यवस्था में सुधर हो सके।