होशियारपुर,(तरसेम दीवाना): हम सभी को मिलकर भ्रूणहत्या, प्रदूषण और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करना चाहिए। इन बातो का प्रगटावा नारी शक्ति फाउंडेशन भारत रजि. की राष्ट्रीय प्रधान संतोष कुमारी ने पत्रकारों के साथ किया। उन्होंने कहा कि समाज से इन तीन बुराइयों को खत्म करना सबसे जरूरी है। समाज में बेटियों का सम्मान करना भी बहुत जरूरी है। भ्रूण हत्या जैसी बुराई को भी समाज से उखाड़ फेंकना होगा। समाज में गंदगी भी एक प्रकार की बुराई है, इसे खत्म किये बिना लोग और देश आगे नहीं बढ़ सकते। आज-कल हमारे लोगों में कई बुराइयां हैं, जिन्हें खत्म करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज हर कोई अपना काम जल्दी करवाने के लिए रिश्वतखोरी को प्राथमिकता देता है। जबकि हम भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नेताओं की आलोचना करते रहते हैं, लेकिन लोग अपना काम करवाने के लिए खुद रिश्वतखोरी का सहारा लेते हैं और अपना काम करवाने के लिए रिश्वत देने को पहिल देते है। उन्होंने कहा कि अगर लोग शिक्षित नहीं होंगे तो विकास नहीं होगा। वर्तमान में भारत में 25 प्रतिशत लोग शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं। आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करके ही बेहतर समाज की नींव रखी जा सकती है।